महा-शिवरात्रि महोत्सव भारतीय धार्मिक सांस्कृतिक- एकात्मकता का महापर्व-राजीव शर्मन
अम्बिकानगर-अम्ब कालौनी समीप रेलवे स्टेशन रोड अम्ब-177203 जिला ऊना।
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
महाशिवरात्रि महोत्सव भारतीय धार्मिक सांस्कृतिक एकात्मकता का महापर्व।
भारतवर्ष की समृद्ध धार्मिक सांस्कृतिक विरासत का अलौकिक जगतव्यापी उत्कर्ष।।

जगत-सृष्टिस्थितिविनाशानां अधिपति-महारूद्र ब्रह्मा, विष्णु,यम,वरुणेन्द्र, पंचमहाभूत,यक्ष, किन्नर, ग्रह-गंधर्व।
आदि शक्ति जगदम्बा महामाया संग नंदीगण पर आरूढ़ सकल ब्रह्मांड में विचरण स्वयम्भू सदाशिव सहस्रनामों, एक ओंकार अर्णव।।
महाशिवरात्रि पर्व शिव-शक्ति महामिलन संसारिक त्रय तापों की विमुक्ति का एकमात्र आश्रय।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों,जय श्री काशी विश्वनाथ पुन्य क्षेत्र से सारे संसार का पाप हरते साम्ब सदाशिव।।
सार्वभौमिक महासत्ता के शक्ति-संचरण के आदि- मध्य-अन्त, अनादि सिद्ध महाकालेश्वर एवं भूतेश्वर।
कालकूट विषपान करने वाले नीलकंठ महादेव, त्रिशूलधारी, अनाचारियों का सर्वनाश करने वाले जगतराम ईश्वर।।
पापाचार को मिटाने हेतु डमरू बजाने वाले और महातांडव नृत्य से संतुलन रचाने वाले नटराजन।
दुष्ट दैत्य संहारक , स्थूल, सूक्ष्म,परकाय निर्वाण से समस्त चराचर का भूत, भविष्य, वर्तमान
त्रिकालदर्शी , त्रिनेत्र महादेवन।।
समूचे भारतवर्ष में महाशिवरात्रि पर्व की पावन बेला 18 फरवरी का सतत् समरसता सुखद संचार और प्रचार-प्रसार।
श्री स्वयम्भू सदाशिव के प्रतीकात्मक ज्योतिर्लिंगों के स्पर्श मात्र से होता पतितों त्रिजन्म पापक्षय उद्धार।।








