*कोल्ड ड्रिंक महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक है- डॉ अर्चिता महाजन*
देवभूमि न्यूज डेस्क
साल 2014 में द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि सोडा पीने वाली 73,000 महिलाओं में हिप फ्रैक्चर का खतरा बढ़ गया था। इसी तरह साल 2016 में बीएमसी मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कैफीन की खपत से महिलाओं में कम हड्डी घनत्व की समस्या देखी गई।

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज ग्लूकोस बॉडी में तुरंत अब्सॉर्ब और मेटाबोलाइज़ हो जाता है. वहीं दूसरी तरफ फ्रुक्टोज केवल लिवर में जमा हो जाता है . ऐसे में आप अगर हर दिन कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं तो फ्रुक्टोज आप के लिवर में अतिरिक्त मात्रा में जमा हो जाएगा और लिवर पर असर डालेगा और इससे लिवर से जुड़ी समस्याएं पैदा होंगी.एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर जाने से शरीर की मसल्स सारे शुगर का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं इसलिए किडनी इस शुगर को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते से शरीर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगती है। इससे आपको पेशाब ज्यादा लगती है और आपके शरीर में पानी का लेवल घटने लगता है। यही नहीं, इस पूरी प्रक्रिया में आपकी किडनी को सामान्य से कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचाता है।
ज्यादा जानकारी के लिए गूगल पर डॉ अर्चिता महाजन टाइप करें सौजन्य से डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पदम श्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ राष्ट्रीय पुरस्कार








