*देवभूमि न्यूज 24*
⭕हिंदू धर्म में प्रत्येक महीना किसी ने किसी भगवान को समर्पित होता है। श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है। श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ सावन का समापन होता है और इसके अगले दिन से ही भाद्रपद मास (जिसे कई लोग भादो भी कहते हैं) शुरू हो जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का छठा महीना होता है, जो धार्मिक नजरिए से बेहद खास माना जाता है।
⚜️भाद्रपद का महीना क्यों हैं खास?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म ग्रंथों में भाद्रपद मास को इसलिए भी खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की खासतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। भादो माह में कई बड़े और प्रमुख त्योहार भी आते हैं।
इस पवित्र महीने में जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे विशेष तीज और त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में भाद्रपद मास की शुरुआत कब होगी और इसका समापन किस तारीख को होगा?
⚜️कब शुरू होगा भादो का महीना?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त 2026 को श्रावण मास पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार के दिन भाद्रपद मास की शुरुआत होगी।
भादो के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि इसी दिन सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। फिर इसके बाद द्वितीय तिथि शुरू हो जाएगी।
⚜️भादो मास कब समाप्त होगा?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
इस साल भाद्रपद मास का समापन 26 सितंबर 2026 शनिवार के दिन ही होगा। इस दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात करीब 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी और इसके बाद आश्विन मास शुरू हो जाएगा।
⚜️भादो मास का धार्मिक महत्व
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म में भाद्रपद मास का विशेष महत्व है। इस पूरे महीने में व्यक्ति को पूजा-पाठ, जप-तप, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेना चाहिए। इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से भी पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद पूर्णिमा के बाद से ही पितृ पक्ष की शुरुआत हो जाती है, जो पूरी तरह से पूर्वजों के तर्पण और श्राद्ध कर्म का समय माना जाता है।
*🚩हरिऊँ🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








