PROWL की मेकिंग में हाथ आजमा रहे टाइगर श्रॉफ, बोले- हर प्रोडक्ट के पीछे है एक प्रोसेस

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई:एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अब सिर्फ PROWL के ब्रांड फेस नहीं, बल्कि इसके क्रिएटर के तौर पर भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। ब्रांड की ओर से जारी नए वीडियो में टाइगर प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग, चर्चा और फाइन-ट्यूनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के जरिए बताया गया है कि हर प्रोडक्ट को तैयार करने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है। टेस्टिंग से लेकर बातचीत और फाइन-ट्यूनिंग तक, हर स्तर पर इस बात का ध्यान रखा जाता है कि पुरुषों की रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी प्रोडक्ट तैयार किया जा सके।
मेन्स पर्सनल केयर और एक्टिव लाइफस्टाइल ब्रांड PROWL की शुरुआत ऐसे पुरुषों के लिए ग्रूमिंग उत्पाद तैयार करने के विचार के साथ की गई है, जो हमेशा तैयार रहते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक सेलिब्रिटी के बजाय एक फाउंडर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने ब्रांड के प्रोडक्ट्स को खुद आकार देने की प्रक्रिया में शामिल हैं।
ब्रांड के मुताबिक, PROWL अब अपने नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है और इसके प्रोडक्ट्स को टाइगर की भागीदारी के साथ तैयार किया जा रहा है।