हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty ने मेकअप के बाद अब स्किनकेयर की दुनिया में कदम रखा है। ब्रांड की ओर से संवेदनशील त्वचा को ध्यान में रखते हुए दो नए उत्पाद Hydra Glaze Essence और Hydra Base Water Crème लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही Kay Beauty ने अपने चर्चित #MakeupThatKares कॉन्सेप्ट को स्किनकेयर तक विस्तार दिया है।
वर्ष 2019 में कैटरीना कैफ और Nykaa की साझेदारी में शुरू हुआ Kay Beauty अब तक मेकअप उत्पादों के लिए जाना जाता रहा है। नई स्किनकेयर रेंज के जरिए ब्रांड ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

कैटरीना कैफ ने कहा कि संवेदनशील त्वचा के साथ लंबे शूटिंग शेड्यूल और लगातार यात्रा के दौरान उन्हें ऐसे स्किनकेयर उत्पादों की जरूरत महसूस होती रही, जो त्वचा को हाइड्रेशन देने के साथ उसके बैरियर को भी मजबूत करें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नई रेंज को करीब तीन साल की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है। इसके लिए कोरिया और इटली के विशेषज्ञों के साथ काम किया गया।
दो नए उत्पाद लॉन्च
Kay Beauty का Hydra Glaze Essence 30 मिलीलीटर पैक में 1,099 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार यह त्वचा को हाइड्रेशन देने, मॉइस्चर लॉक करने और स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वहीं Hydra Base Water Crème 50 ग्राम पैक में 1,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेशन देने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद करता है।
ब्रांड के अनुसार दोनों उत्पाद फ्रेगरेंस-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हैं। इन्हें भारतीय संवेदनशील त्वचा पर भी क्लिनिकल टेस्टिंग के बाद तैयार किया गया है। नई रेंज 29 अगस्त से Nykaa के ऐप, वेबसाइट और स्टोर्स के अलावा Kay Beauty की वेबसाइट पर उपलब्ध है।








