देवभूमि न्यूज 24
कुल्लू / शैंशर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-14 का समापन समारोह आज 31 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुल्लू व लाहुल स्पीति APMC चेयरमैन श्री राम सिंह मियां जी शिरकत करेंगे।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में दमखम दिखाया।








