कितनी बार हनुमान चालीसा पढ़ने से खुलते हैं भाग्‍य के द्वार? नीच-पापी-गरीब भी बन जाता है राजा जैसा अमीर और सुखी

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

⭕रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना साधक का आत्‍मबल बढ़ाता है. उसे निडर बनाता है और सकारात्‍मकता देता है. कई बार खास मकसद या मनोकामना पूर्ति के लिए निश्चित संख्‍या में हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्‍प लिया जाता है.

बजरंगबली की कृपा पाने के लिए लोग 7 बार, 21 बार, 100 बार, 121 बार या 1000 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्‍प लेते हैं. जानिए मनोकामना पूर्ति के लिए कितनी बार हनुमान चालीसा पढ़ना होता है या कितनी बार हनुमान चालीसा पढ़ने से क्‍या फल मिलता है, जानिए.

🪔कितनी बार हनुमान चालीसा पढ़ने से क्‍या फल मिलता है?
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

  • रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन और मस्तिष्क मजबूत होता है. जातक में आध्यात्मिक बल बढ़ता है. वो सकारात्‍मक हो जाता है.
  • रोजान 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. डरों से निजात मिलती है. भूत-प्रेत, नकारात्‍मक शक्तियां दूर रहती हैं.
  • संकल्प लेकर 100 या 108 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से मनोकामना पूर्ण होती है. इसके लिए लगातार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है और उससे उपजी सकारात्‍मकता, बजरंगबली की विशेष कृपा से मनोकामनाएं पूरी करती है.
  • संकल्‍प लेकर 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत प्रेत भाग जाते हैं, गृह कलेश दूर होता है. बड़े से बड़ा अटका हुआ काम बन जाता है.
  • संकल्‍प लेकर 1 हजार बार हनुमान चालीसा पढ़ना तो चमत्‍कारिक फल देता है. हालांकि इसे पढ़ने में 3 से 4 दिन का समय लग सकता है. या करीब 30-40 घंटे का समय लगता है. यह महासंकट को भी टाल सकता है. हर बाधा और कष्‍ट को दूर कर देता है. शत्रुओं का नाश करता है. मान्‍यता है कि 1000 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी की कृपा तुरंत ही प्राप्त होती है. इसका नतीजा व्‍यक्ति के शरीर, मन-मस्तिष्‍क, जीवन में नजर आता है. पवित्रता का अलग ही अहसास होता है. डर, बेचैनी, तनाव और अशांति तुरंत दूर हो जाती है. जातक धनी बन सकता है, सारे सुख प्राप्‍त कर सकता है. *🚩राम_राम_जी🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐