सपने में हो इन देव का दर्शन तो रखें गुप्त, नहीं तो नष्ट हो जाता है शुभफल-डॉ दीपक दुबे

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24*

सोते समय स्वप्न आना एक स्वाभाविक सी क्रिया है। ऐसे बहुत से सपने होते हैं जो देखने के बाद स्मरण नहीं रहते हैं लेकिन जो सपने में स्मरण रहते हैं हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई बार ये सपने डरावने होते हैं तो कई बार स्वप्न बहुत ही सुखद होता है। इसी तरह से सपने में देवदर्शन होना बहुत ही सुखद स्वप्न माना जाता है। जब हम सपने में भगवान के दर्शन करते हैं तो बहुत ही प्रसन्नता होती है और हम ये स्वप्न तुरंत ही अपने परिजनों या करीबियों को बताते हैं लेकिन सपने में यदि आप गणपति देव के दर्शन करते हैं तो यह स्वप्न किसी को नहीं बताना चाहिए माना जाता है कि इससे सपने का शुभ फल नष्ट हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि सपने में गणेश जी को देखने का क्या अर्थ होता है।

⚜️सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि आप सपने में भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करते हैं तो स्वप्न शास्त्र कहता है कि यह बेहद ही शुभफल प्रदान करने वाला स्वप्न है। इसका अर्थ होता है कि आपको कोई बहुत ही खुशी प्रदान करने वाला समाचार मिलने वाला है। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में गणेश भगवान के दर्शन होते हैं तो इस सपने के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि यह सपना किसी को बताने से उसका शुभफल नष्ट हो जाता है। ऐसा सपना दिखाई देने पर भगवान गणेश का स्मरण करना चाहिए।

⚜️इस तरह से गणेश जी के दर्शन नहीं होते हैं शुभ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
जिस तरह के पीठ की ओर से गणेश जी के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है उसी तरह से सपने में भी पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपको ऐसा स्वप्न आता है तो माना जाता है कि आपको धन संबंधित परेशानी हो सकती है। ऐसा स्वप्न आने पर गणेश जी की आराधना करनी चाहिए।

⚜️किस समय देखा है सपना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सपने में गणेश जी को देखना शुभ माना जाता है लेकिन यह सपना कितना शुभफलदाई है, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने वह स्वप्न किस समय देखा है। यदि आप दोपहर में सोते समय यह सपना देखते हैं तो कोई फल प्राप्त नहीं होता है तो वहीं रात को 12 से दो या तीन बजे के बीच यह सपना आया है तो माना जाता है कि एक माह में शुभफल की प्राप्ति हो सकती है। ब्रह्म मुहूर्त में देखा गया गणेश जी का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने का फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है।

🚩ऊँ_गं_गणपतये_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐