पांवटा साहिब उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाता मंडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Share this post

कार्तिकेय तोमर /रघुवीर राणा
पांवटा साहिब

पांवटा साहिब:सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बार्ता मंडी में यूथ एंड इको क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्त्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित परिवेश एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने इन पौधों को विद्यालय परिसर के साथ-साथ अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में रोपित करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी श्रीमती पूनम बटारा तथा NSS के प्रभारी श्री BS तोमर तथा जसविंदर सैनी तथा श्री नरेंद्र जी, श्री दलीप जी श्रीमति निर्मला,पूनम, तथा विक्रम जी तथा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने “हरित विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय और स्वस्थ पर्यावरण” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।