कौन हैं आसिफ खान? ‘पंचायत’ के दामाद जी से Bigg Boss 20 तक का सफर – वेटर से एक्टर बनने की कहानी

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

*मुंबई : OTT के फेमस शो ‘पंचायत’ में “गजब बेइज्जती है यार” डायलॉग से फेमस हुए आसिफ खान अब Bigg Boss 20 के घर में एंट्री करने जा रहे हैं। सलमान खान के शो में वो सबसे ज्यादा रियल किरदार यानी खुद के रूप में नजर आएंगे।

राजस्थान के निंबाहेड़ा के रहने वाले आसिफ का सफर आसान नहीं रहा। 2010 में मुंबई आने के बाद उन्होंने वेटर, होटल किचन और मॉल में काम किया और साथ-साथ ऑडिशन देते रहे। मुंबई में टिके रहने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की।

एक्टिंग के जुनून ने उन्हें जयपुर में थिएटर की ट्रेनिंग के लिए प्रेरित किया। सालों तक स्टेज पर काम करने के बाद वो वापस मुंबई लौटे और कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया।

शुरुआत में वो Ready और Agneepath में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए। फिर Toilet: Ek Prem Katha, Pari, India’s Most Wanted में सपोर्टिंग रोल किए। OTT पर उन्हें पहचान मिली Mirzapur, Paatal Lok, Jamtara और Panchayat से। खासकर पंचायत के दामाद जी के रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

अब Bigg Boss 20 में एक खास इत्तेफाक भी है – सालों पहले आसिफ सलमान खान की फिल्म Ready में जूनियर आर्टिस्ट थे और आज उसी सलमान के शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रहे हैं।

Bigg Boss 20 का प्रीमियर Colors और JioHotstar पर होगा।