रघुवीर राणा,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
पांवटा साहिब पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
दिनांक 05.09.2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से पैदल गर्ल्स स्कूल की तरफ स्मैक/हेरोइन लेकर आ रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध को रोककर पूछताछ व तलाशी ली। आरोपी ने अपना नाम निशु सैनी पुत्र सुरेन्द्र, निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना पुरुवाला पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर प्रिंस कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 11 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।








