चुरायन डाक शराड में किसान गोष्ठी, कृषि-बागवानी व पशुपालन की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा

Share this post

भीम सिंह दसाईक,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

कुपवी कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (ATMA) के सौजन्य से ग्राम पंचायत चुरायन डाक शराड में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिमला परियोजना निदेशक दुनी चन्द कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

गोष्ठी में कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने तथा उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में एईओ विशाल शर्मा, बागवानी विभाग कुपवी से राजेन्द्र सामटा, पशुपालन विभाग के अधिकारी, यूको बैंक कुपवी के सहायक प्रबंधक, कृषि विभाग कुपवी से नितिश सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कृषि सलाहकार समिति कुपवी के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत चुरायन डाक शराड के प्रधान तुलसी राम जमालटा ने भी गोष्ठी में भाग लिया।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की किसान गोष्ठियों का उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं से जोड़ना है। किसानों की आय और उत्पादन में वृद्धि के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया गया।