हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई। फैशन, ग्लैमर, क्रिएटिविटी और कल्चर के संगम वाली एक यादगार शाम। इंडियन फैशन ग्लैमर लीग (IFGL) गाला एंड रेड कार्पेट वॉक का भव्य आयोजन मुंबई के फेयरमॉन्ट में किया गया। इस शानदार इवनिंग की परिकल्पना संदीप नंदा ने की थी।
फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया के नामी सितारों से सजी इस शाम में स्टाइल, कला और सेलिब्रेशन का अनोखा संगम देखने को मिला। शाम की शुरुआत प्रसिद्ध डिजाइनर अर्चना कोचर की ओपनिंग परफॉर्मेंस से हुई, वहीं कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। एक्ट्रेस डायना पेंटी और सनी लियोन शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं और ग्लैमर में चार चांद लगा दिए।
इस गाला नाइट में टेरेंस लुईस, सनी लियोन, अनुषा दांडेकर, डायना पेंटी, मनजोत सिंह, विंदू दारा सिंह, शिव ठाकरे, जैन इमाम, रोहन मेहरा, श्रीजिता डे, गौतम विग, सना सुल्तान खान, अमीन हाजी, निक्की शर्मा, शाहबाज खान, सुरेंद्र पाल सिंह, शान चावला, चांदनी सोनी, अहमद खान, शायरा खान, रेवा कौरसे, निधि तपाड़िया, शिल्पा रायजादा, साहिल आनंद, संध्या शेट्टी, शरहान सिंह, नूरीन शाह, किन्नारी गुरु राज, दीपानिता शर्मा, शिबानी कश्यप, सुनील दर्शन, अलीशा कौर, सेरात कपूर सहित कई सेलेब्स मौजूद रहे।
फैशन और मनोरंजन से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने इस शाम को और भी खास बना दिया।








