हर्षवर्धन चौहान धारवा में स्कूल के अतिरिक्त कमरों का करेंगे उद्घाटन, बडालानी लिंक रोड का करेंगे शिलान्यास

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

शिलाई :उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 और 14 सितंबर को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ ही शिलाई क्षेत्र में लोगों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर्षवर्धन चौहान 13 सितंबर को ग्राम पंचायत धारवा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारवा पहुंचेंगे, जहां वह पाठशाला भवन में निर्मित अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद धारवा से बडालानी लिंक रोड का शिलान्यास किया जाएगा।
दौरे के दूसरे दिन 14 सितंबर को उद्योग मंत्री शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है। इसके बाद शाम कोटी-उतरऊ में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
मंत्री के दौरे को शिलाई क्षेत्र में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए मौके पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश मिलेंगे।