पांवटा साहिब में 34वीं राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 11 से – खालसा स्पोर्ट्स क्लब और हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24 टीम*

रघुवीर राणा/कार्तिकेय तोमर

पांवटा साहिब, जिला सिरमौर खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब और हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

यह चैंपियनशिप 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, शुभखेड़ा, पांवटा साहिब में आयोजित होगी।

ओपनिंग सेरेमनी – 11 सितंबर, सुबह 11 बजे
मुख्य अतिथि – श्री नरिंदर कुमार जी (एडिशनल एसपी, सिरमौर)
गेस्ट ऑफ ऑनर – श्री मनीष तोमर (समाजसेवी) एवं सरदार परविंदर सिंह बिट्टू (समाजसेवी)

क्लोजिंग सेरेमनी एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन – 13 सितंबर, दोपहर 12 बजे
मुख्य अतिथि – श्री यादविंदर गोमा जी (माननीय मंत्री युवा सेवाएं एवं खेल, आयुष और विधि विभाग, हि.प्र.)
गेस्ट ऑफ ऑनर – अवनीत सिंह लाम्बा (समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता)

आयोजन समिति ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से यूथ टीमें भाग लेंगी।

आयोजक: एच.पी. बास्केटबॉल एसोसिएशन, GNMPS पांवटा साहिब
ऑर्गनाइजिंग पार्टनर: खालसा स्पोर्ट्स क्लब, पांवटा साहिब (स्थापित 1990)