एनएच-707 पर सेब से लदी पिकअप सड़क से नीचे गिरी, दो लोग सुरक्षित

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

कमरऊ, 13 सितंबर। सिरमौर जिला के कमरऊ तहसील के अंतर्गत एनएच-707 पर हेवना, पटवार वृत्त बड़वास के समीप रविवार रात सेब से लदी एक पिकअप वाहन सड़क से बाहर करीब 30 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP-19-AT-5344 सेब लेकर जा रहा था। रात के समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया और करीब 30 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में सवार अमित पुत्र विजेंद्र और अभिषेक पुत्र तिलक राज, दोनों निवासी मुजफ्फरनगर, सुरक्षित हैं। हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय स्तर पर घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है