महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं आशा तोमर, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24*  

शिलाई/कमरऊ/ पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के उपमंडल कफोटा के गांव कमरऊ की समाजसेवी एवं महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती आशा तोमर को महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सम्मानित किया। 10 सितंबर 2026 को शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।
श्रीमती आशा तोमर, पत्नी स्वर्गीय मियां चतर सिंह तोमर, लंबे समय से समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं

उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके कार्यों ने क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के चलते उन्हें समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाता रहा है। अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने कमरऊ गांव के साथ-साथ पूरे हाटी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
आशा तोमर के सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों, परिवारजनों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवभूमि न्यूज 24 परिवार ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।