गणेश चतुर्थी २०२६: भगवान गणेश को मोदक ही नहीं ये चीजें भी हैं प्रिय, गणेश पूजा में जरूर लगाएं भोग

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

⭕गणेश चतुर्थी एक महापर्व है। १४ सितंबर २०२६ को दिन देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बेहद खास होती है, क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म इसी दिन हुआ था। सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान गणेश के कई नाम हैं जैसे गणपति, लंबोदर, विनायक, गजानन सुखकर्ता और विन्घहर्ता आदि।

१४ सितंबर 2026 से शुरू होने वाला ये महापर्व देशभर में दस दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। गणपति बप्पा स्वभाव के बहुत ही सरल हैं, इसलिए कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न करना आसान है। पूजा में उनके पसंदीदा व्यंजन का भोग लगाकर भी आप बप्पा को खुश कर सकते हैं। आमतौर पर आपने सुना होगा कि गजानन को मोदक बहुत पसंद है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें है, जो भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में…

⚜️गणेश जी को प्रिय हैं ये चीजें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩१. पूरन पोली- महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी वाले दिन गणपति बप्पा को पूरन पोली का भोग जरुर लगाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को खुश करने के लिए पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं।

🚩२. केला- हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ में केले का बड़ा महत्व बताया गया है। गणेश जी को केला भी बहुत पसंद है। इससे वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

🚩३. पंचमेवा- अगर आप ग्रहों की अशुभता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप गणेश जी को पंचमेवा का भोग भी लगा सकते हैं। यह भी बप्पा को काफी पसंद है।

🚩४. चावल मखाने की खीर- चावल को देवों का अन्न माना गया है। गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को चावल की खीर बनाकर और उसमें केसर, सूखा मेवा डालकर जरूर भोग लगाएं।

🚩५. नारियल- बप्पा को नारियल भी बेहद पसंद है। नारियल को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए भगवान को इस पेड़ का फल यानी नारियल अति प्रिय होता है।

🚩६. लड्डू – भगवान गणेश को मोदक ही नहीं बल्कि लड्डू भी काफी पसंद हैं। इसमें बेसन के लड्डू उनके बहुत खास हैं। इसलिए पूजा आराधना करते समय बप्पा को बेसन के लड्डू का भी भोग लगाएं।

🚩ऊँ_गं_गणपतये_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐