*देवभूमि न्यूज 24*
⭕हर साल देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, विशेषकर महाराष्ट्र में इसकी रौनक अद्भुत होती है। गणेश जी को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है।
उनकी पूजा से व्यक्ति की बुद्धि में वृद्धि होती है और परिवार में खुशियों का संचार होता है। यह पर्व १० दिनों तक चलता है, जिसमें पहले दिन गणेश जी की प्रतिमा को घर में स्थापित किया जाता है और अंतिम दिन अनन्त चतुर्दशी पर उनका विसर्जन किया जाता है।
⚜️गणेश चतुर्थी २०२६ की तिथि
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐•वर्ष २०२६ में गणेश चतुर्थी का मुख्य पर्व १४ सितंबर २०२६, सोमवार को मनाया जाएगा।
⚜️मुख्य तिथियां और मुहूर्त
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩गणपति स्थापना तिथि:- १४ सितंबर २०२६ (सोमवार)
🚩चतुर्थी तिथि आरंभ:- १४ सितंबर २०२६ को सुबह ७:०६ बजे
🚩चतुर्थी तिथि समाप्त:- १५ सितंबर २०२६ को सुबह ७:४४ बजे
🚩पूजा / स्थापना शुभ मुहूर्त:- सुबह ११:०२ बजे से दोपहर ०१:३१ बजे तक
🚩गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी):- २३ सितंबर २०२६ (बुधवार)
🪔गणेश जी की मूर्ति लाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
१. गणेश जी की मूर्ति मिट्टी से बनी होनी चाहिए, क्योंकि उनका जन्म शरीर के मैल से हुआ था।
२. मूर्ति को नए कपड़े से ढककर लाना चाहिए।
३. पूजा स्थल में मूर्ति की स्थापना ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा में करें, और गणेश जी का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
४. गणेश जी को घर लाने के बाद उन्हें अकेला न छोड़ें; परिवार का कोई सदस्य हमेशा उनके पास रहना चाहिए।
५. सुबह और शाम उनकी पूजा करें, उन्हें ताजे भोजन का भोग लगाएं और आरती करें।
६. जिस कमरे में मूर्ति स्थापित की है, उसकी नियमित सफाई करें।
७. मूर्ति की सूंड उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
८. बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति को स्थापित करना शुभ होता है।
९. गहरे रंग की मूर्ति से बचें; सिंदूरी या सफेद रंग की मूर्ति लाना शुभ माना जाता है।
१०. विसर्जन से पहले मूर्ति को अपनी जगह से हिलाना नहीं चाहिए।
११. गणेश जी की मूर्ति लाते समय सात्विक भोजन का सेवन करें।
१२. गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति के पास कलश की स्थापना करें, जिसे १० दिन तक अपनी जगह से हिलाना नहीं चाहिए।
🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








