मालामाल वीकली 2 की स्टार-स्टडेड कास्ट में शामिल हुईं एक्ट्रेस सोनिया बंसल

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई। बॉलीवुड की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री सोनिया बंसल अब इस फिल्म की स्टार-स्टडेड कास्ट का हिस्सा बन गई हैं। यह फिल्म सोनिया के फिल्मी सफर में एक और exciting चैप्टर जोड़ने जा रही है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स इस सीक्वल के लिए एक दमदार और बड़ी स्टारकास्ट तैयार कर रहे हैं। सोनिया बंसल के अलावा फिल्म में ईशा देओल, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर, रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, एल्विश यादव, फरदीन खान और महेश मांजरेकर जैसे बड़े नाम भी जुड़े हुए हैं।

नई कहानी और शानदार कॉमेडी तड़के के साथ ‘मालामाल वीकली 2’ पहले से ही इस साल की सबसे चर्चित और awaited फिल्मों में से एक बन गई है।