सिंगर शिवाय ने ‘हंजू’ से किया सिंगिंग डेब्यू, गीतकार कुमार के जन्मदिन पर रही संगीत की महफिल

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई। सिंगर शिवाय ने अपने नए गाने ‘हंजू’ से सिंगिंग में डेब्यू किया है। इस गाने के बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं और वीडियो को डायरेक्ट किया है रामजी गुलाटी ने।

गाने की लॉन्चिंग की शाम और भी खास बन गई जब पूरी टीम ने एक साथ कुमार जी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यह शाम संगीत, इमोशंस और नई शुरुआत का खूबसूरत संगम बन गई।

इस म्यूजिकल इवनिंग में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए – मीका सिंह, बॉस्को मार्टिस, मीत ब्रदर्स, दब्बू मलिक, सुलेमान मर्चेंट, सलीम मर्चेंट, आनंद राज आनंद, अनिल शर्मा, गणेश आचार्य, अरमान मलिक, अफसाना खान, लॉरेन गॉटलिब, अशनूर कौर, रोहन मेहरा, रामजी गुलाटी, धरती गुलाटी, दलजीत कौर, शाहजाद अली, देव नेगी, साज खान, मोहम्मद मोरानी, आदित्य देव, शाहिद माल्या, असीस कौर, नकाश अजीज सहित कई सेलेब्स मौजूद रहे।