हिंदी दिवस पर शिमला गेटी थिएटर में होगा जिला स्तरीय कवि सम्मेलन

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

शिमला भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 सितंबर, 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर गेटी थिएटर, शिमला में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कवि सम्मेलन में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से कवि एवं साहित्यकार भाग लेंगे और हिंदी भाषा एवं साहित्य से जुड़ी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान कवि अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति, देशभक्ति, सामाजिक सरोकार एवं समसामयिक विषयों को अभिव्यक्ति देंगे।

इससे पूर्व 9 सितंबर को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों के लिए भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी अवसर पर राजभाषा पुरस्कार भी वितरित किए गए। स भी को पुरस्कार मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय शिमला के कर कमलों द्वारा दिए गए।

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा हिंदी साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 14 सितंबर को आयोजित होने वाला कवि सम्मेलन हिंदी दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला