*देवभूमि न्यूज 24*
⭕इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत शनिवार, 26 सितंबर 2026 से होगा और इसका समापन शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा. पितृ पक्ष को पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.
कहते हैं कि अगर कोई इस दौरान अपने पितर के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करता है तो उसके पूर्वजों की आत्मा तृप्त हो जाती है. जब पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है तो उनकी सात पीढ़ियां खुशहाल रहती हैं. पित पक्ष को लेकर एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष कैसे मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद ने क्या बताया.
⚜️पितरों को शांति देने के उपाय
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
पितरों से जुड़े भक्त के इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेमानंद महाराज ने बताया कि भगवान ने पितरों के कल्याण हेतु विशेष विधियां बताई हैं. यदि उन्हें श्रद्धा और विधिपूर्वक अपनाया जाए तो पूर्वजों की आत्मा को शांति और मुक्ति की प्राप्ति होती है.
⚜️पिंडदान का महत्व
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
संत प्रेमानंद महाराज ने यह भी बताया कि पितृ पक्ष में जहां भी भगवान के चरण चिन्ह मिलें, वहां पिंडदान अवश्य करना चाहिए. यह कर्मकांड पितरों को तृप्त करता है और उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. इसलिए हर किसी को पितृ पक्ष में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए.
🪔भागवत कथा का पाठ
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
पितरों की आत्मा को तृप्त करने को लेकर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत का साप्ताहिक पाठ करवाना अत्यंत फलदायक माना गया है. यह न केवल भक्त को पुण्य प्रदान करता है बल्कि पितरों की आत्मा को भी लाभ पहुंचाता है.
⚜️श्राद्ध और तर्पण
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और विशेष पूजा का आयोजन करना चाहिए. इनके साथ दान-पुण्य और भंडारे का आयोजन भी किया जाए तो पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है.
🪔भगवान का नाम जप
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
संत प्रेमानंद महाराज ने बाताया कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान का नाम स्मरण और जप अत्यंत लाभकारी माना गया है. श्रद्धा से किया गया नामजप पितरों को मोक्ष की ओर ले जाता है.
🚩जय_जय_श्री_राधे_राधे🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








