हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई। कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के सेट पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात शो के होस्ट और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से हुई।
मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा – “My favourite genre 💪 Legendary @itsrohitshetty”, इस तरह उन्होंने फिल्ममेकर के प्रति अपना सम्मान जताया।
बताया जा रहा है कि मुनव्वर अपनी अपकमिंग शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के प्रमोशन के लिए खतरों के खिलाड़ी के सेट पर पहुंचे थे। इस नए शो में वह सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आएंगे, जहां सेलिब्रिटी कपल्स अपने रिश्तों के फनी और इमोशनल चैलेंजेस का सामना करते दिखेंगे।
मुनव्वर का रोहित शेट्टी से यह रीयूनियन दो रियलिटी शोज़ का एक फन क्रॉसओवर बन गया और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।








