डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार, शिमला में एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शिमला, किशोरी बालिकाओं के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शहरी शिमला की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डीएवी स्कूल, लक्कड़ बाजार, शिमला में एचपीवी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।

इस सत्र के दौरान 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 16 किशोरी बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने पात्र किशोरी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से आगे आकर एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की और स्कूलों से आग्रह किया कि वे पात्र बालिकाओं में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय रूप से सहयोग करें और जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण उपाय है और स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों को चाहिए कि वे वैक्सीन के बारे में सही जानकारी फैलाएं और पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल-आधारित और आउटरीच सत्रों के माध्यम से जिले भर में एचपीवी टीकाकरण कवरेज बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।