देवभूमि न्यूज 24
शिलाई : सिरमौर जिला के पुलिस थाना शिलाई की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम गश्त के दौरान अस्पताल बाईपास रोड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या एचपी 85-2753 की जांच के दौरान चालक अमन निवासी गांव भंगाटा, डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई तथा उसके साथ मौजूद विपिन निवासी गांव व डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई के कब्जे से दो ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
शिलाई में 2 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार








