देवभूमि न्यूज 24
सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय कफोटा के हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 से 14 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, भाषण एवं कविता वाचन जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पखवाड़े के समापन पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने की। समारोह में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता वाचन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया, और एनएसएस इकाई द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रवीना ने किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे— हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम, द्वितीय अमीषा तथा तृतीय स्थान रितु एवं अमन ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम सुमन, द्वितीय दीपिका तथा तृतीय आनंद कुमार रहे। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम वंदना कपूर, द्वितीय कृतिका नेगी तथा तृतीय रितिका रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय सुमन तथा तृतीय नीलम रहीं। कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम पायल, द्वितीय नीलम तथा तृतीय तुलिका रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कुसुम, द्वितीय आनंद तथा तृतीय शालिनी रहीं।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. अनिकेत पुंडीर तथा श्री राहुल शर्मा (वरिष्ठ सहायक) उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी दिवस समारोह विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राजकीय महाविद्यालय कफोटा में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी दिवस समारोह का आयोजन








