उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जन्मदिन पर चालदा महासू महाराज के मंदिर में नवाया शीश

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पश्मी स्थित चालदा महासू महाराज के मंदिर में सपरिवार शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर चालदा महासू महाराज का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी मंत्री हर्षवर्धन चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।