हिमाचल प्रदेश का सार्वजनिक गणेशोत्सव आयोजन देवी-देवताओं की धर्म संस्कृति का प्रमुख राज्य स्तरीय उत्सव।
राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
समूचे भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकात्मकता का प्रतीक सार्वजनिक गणेशोत्सव 14 सितम्बर से 25 सितम्बर तक बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत की सीमा ओं को लांघकर हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक गणेशोत्सव 1989 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी द्वारा पुणे महाराष्ट्र में सन् ईस्वी 1893 में स्थापित सार्वजनिक गणेशोत्सव
महाराष्ट्र उपरांत राष्ट्रीय सार्वजनिक गणेशोत्सव बनकर हिमाचल प्रदेश में भी विशिष्ट पहचान बनाई है। हिमाचल राज्य में यह श्री गणेशोत्सव पिछले कई दशकों से लगातार मनाया जा रहा है। कालान्तर में यह धार्मिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उत्सव उतरोतर राज्य स्तरीय उत्सव में सतत् बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में सर्वप्रथम गणेशोत्सव श्री मांडव्य नगर छोटी काशी जिला में आज से चार दशक पहले ” श्री मांडव्य नगर गणेशोत्सव” नामकरण से संस्थापित एवं आयोजित किया गया था। इसमें कुल्लू घाटी के श्री देव बड़ा छमाहुं जी ने सैंकड़ों देवलुओं के साथ प्राचीन श्री मांडव्य ऋषि नगर जनपद में इस उत्सव का स्वयं संचालन करवाया था। यह हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक गणेशोत्सव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड आज भी स्वस्थ परम्परा का निर्वहन करने की ओर अग्रसर है।
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन का प्रचार प्रसार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों में सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की पूजा इन पावन नदियों में बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्थाओं के अनुरूप विसर्जित की जाती है।
आजकल हिमाचल प्रदेश के गांव -गांव, मंदिर -मंदिर,शहर-शहर और घर -घर में गाणपात्य भक्तों द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर उनका षोडशोपचार पूजन अर्चन वंदन प्रारम्भ हो गया है।इस दौरान मुख्यतः श्री गणेश पुराण कथाओं का भी विभिन्न गणपति उत्सव आयोजन समितियों, गणेश मंडलों और गणपति उत्सव कमेटियों ने अपने अपने स्तर पर आयोजन किया है।
देवी -देवताओं के रथों द्वारा भी सार्वजनिक गणेशोत्सव की शोभायात्राओं में भाग लिया जाता है।
समूचा हिमाचल प्रदेश गणेशोत्सव के रंग में गणपति बप्पा की भक्ति से सरावोर हो गया है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित कर दी गई है।
1 श्री मांडव्य नगर सार्वजनिक गणेशोत्सव श्री मांडव्य नगर छोटी काशी जिला मंडी-175001.
2 श्री अम्बिकानगर-अम्ब गणेशोत्सव अम्ब -177203 श्री छोटा हरिद्वार जिला ऊना।
3 श्री तुंगल नगर गणेशोत्सव श्री तुंगल नगर घाटी पटनाल-कोटली जिला मंडी – शहर।
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक गणेशोत्सव आयोजन का गढ जिला मंडी और जिला ऊना को माना जाताहै। जिला मंडी पौराणिक रियासतकालीन मांडव्य नगर जनपद छोटी काशी नामकरण से जगत प्रसिद्ध है। यहां दस दिनो तक गणपति उत्सव आयोजन सफलतापूर्वक मनाकर व्यास नदी में गणपति पूजा विसर्जित की जाती है। इसी तर्ज पर जिला ऊना को श्री छोटा हरिद्वार महातीर्थ शक्ति-स्थल नामकरण की संज्ञा से विभूषित किया गया है। विगत तीन दशको से गाणपात्य भक्त दस दिनों तक सार्वजनिक गणेशोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित करते है। गणपति पूजा विसर्जन सोमभद्रा-स्वां नदी और ब्रह्मौति सतलुज नदी में किया जाता है। महाराष्ट्र -पुणे के दगड़ू सेठ गणपति और लाल बाग के राजा की तरह श्री मांडव्य नगर के गणपति को श्रद्धालुओं को श्री मांडव्य नगर के राजा का सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। श्री मांडव्य नगर सार्वजनिक गणेशोत्सव के सूत्रधार, प्रेरणास्रोत स्वर्गीय पंडित रूपचन्द शास्त्री जी हैं।उनके द्वारा ही सार्वजनिक गणेशोत्सव को श्री मांडव्य नगर गणेशोत्सव नामांकित किया गया था। उनके निजी मतानुसार जितने ज्यादा श्री गणेश मंडलों द्वारा गणेशोत्सव आयोजित किया जाएगा उतना ही यह प्रदेश व्यापी आयोजन बनता जायेगा।
वर्तमान में यह उत्सव मंडी शहर में उनके आवास सन्निकट श्री “मांडव्य ऋषि निवास” में समर्पण की भावना से आयोजित किया जा रहा है । तुंगल नगर घाटी पंडित रुपचंद शास्त्री जी की कर्म भूमि रही है तथापि उनकी याद में हर साल की तरह इस साल भी”श्री तुंगल नगर गणेशोत्सव” की पटनाल-कोटली में स्थापना की गई है।
देव आज्ञानुसार श्री मांडव्य नगर के राजा सबसे पहले आकर विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा स्थापित श्री गणेशोत्सव आयोजन का बहुविधि सम्मान और संरक्षण करते हुए पारस्परिक मेल मिलाप, सद्भाव व भाईचारे का सुखद संचार करा सबसे बाद में अपने गणेश लोक को पुनर्गमन का बचन देकर हर साल आते हैं।
सभी गणेशोत्सव मंडलों को सफलतापूर्वक श्री गणेशोत्सव आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई प्रेषित है।
जय जय श्री गणेश








