गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को तीसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

⭕इन दिनों गणेशोत्सव का समय हैं और इन दिनों भगवान गणेश को अलग-अलग भोग लगाया जाता है। वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन गणपति बाप्पा को उनकी प्रिय और विशेष वस्तुओं का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वैसे तीसरे दिन नारियल के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा मोदक, बेसन, बूंदी के लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं।

🚩मोदक (केसर या मावा मोदक):- भगवान गणेश को मोदक अत्यंत प्रिय हैं। तीसरे दिन मावा, केसर या मेवे से बने मोदक अर्पित करें।

🚩बेसन या बूंदी के लड्डू:- श्री गणेश को लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन घर के बने शुद्ध बेसन या बूंदी के लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाएं।

🚩गुड़ और नारियल (या खीर):- यदि आप कोई विशेष व्यंजन नहीं बना पा रहे हैं, तो ताजे नारियल के साथ गुड़ का भोग लगाएं। इसके अलावा चावल और नारियल की खीर का नैवेद्य भी अर्पित किया जा सकता है।

🚩दूर्वा और पंचमेवा:- भोग के साथ गणेश जी को 21 दूर्वा (दूब घास) और काजू, बादाम, किशमिश जैसे पंचमेवा का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।

🪔भोग लगाने का नियम और मंत्र:-
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
प्रसाद अर्पित करते समय •”ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें और भोग लगाने के बाद इसे परिवार व भक्तों में वितरित कर दें।

•ॐ मेघोत्काय स्वाहा।’- पिछले कुछ समय से दुनिया में बहुत सारी आपदाएं आई हैं, ऐसे समय में यह चमत्कारिक मंत्र हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है।

•ॐ वक्रतुण्डाय हुं।’ – यह मंत्र शत्रुओं से हमारी रक्षा करके हमें बचाता है।

•ॐ गं हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा।’ – यदि आप किसी भी तरह के तंत्र से परेशान हैं, तो यह उच्छिष्ट गणपति का मंत्र तांत्रिक क्रियाओं से रक्षा करता है।

•ॐ गं गणपतये नम:।’- यह मंत्र नौकरी तथा करियर में सफलता देता है।

🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐