पांवटा साहिब में चिट्टा तस्करी पर SIU की कार्रवाई, रेणुका, पच्छाद और संगड़ाह में अवैध शराब पकड़ी
देवभूमि न्यूज 24
सिरमौर: जिला सिरमौर पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच मामले दर्ज किए हैं। पांवटा साहिब में SIU नाहन की टीम ने 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि रेणुका जी, पच्छाद और संगड़ाह में अवैध शराब बरामद की गई। पांवटा साहिब में ही दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया।
पांवटा में 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद
17 सितंबर को SIU नाहन की टीम केदारपुर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हामिर खान निवासी माजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रेणुका जी में दुकान से 4.5 लीटर अवैध शराब पकड़ी
पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने 17 सितंबर को पनार के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 4.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकान संचालक दीप राम निवासी पनार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पच्छाद में कार से 12 बोतल देशी शराब बरामद
पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने नैनाटिक्कर में नाकाबंदी के दौरान कार नंबर HP16AA-1952 को जांच के लिए रोका। तलाशी में कार से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई। वाहन चालक की पहचान श्याम दत्त निवासी गनियाना नाली, तहसील पच्छाद के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संगड़ाह में बोरे से 12 बोतल शराब बरामद
हरिपुरधार पुलिस चौकी की टीम ने चौरास में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहन लाल निवासी चौरास को पकड़ा। पुलिस के अनुसार वह बोरे में शराब लेकर ठठारना की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस थाना संगड़ाह में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पांवटा में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति पकड़ा
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने सुरजपुर के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाते पकड़ा। आरोपी की पहचान अब्दुल अजीजी निवासी जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को 50 रुपये के बदले 100 रुपये देने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा था। तलाशी में दड़ा-सट्टा पर्चियों सहित 1000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर क्राइम डायरीपांवटा में 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, चार जगह शराब बरामद








