“ परिवर्तिनी एकादशी व्रत आज ”

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24

भाद्रपद शुक्ल एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। यह पद्मा/ जयंती एकादशी भी कहलाती है। यह पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली तथा सब पापों का नाश करने वाली, उत्तम वामन एकादशी है। इसका यज्ञ करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। पापियों के पाप नाश करने के लिए इससे बढ़कर कोई उपाय नहीं है। जो मनुष्य इस एकादशी के दिन भगवान् विष्णु के वामन रूप की पूजा करता है, उससे तीनों लोक पूज्य होते हैं। अत: मोक्ष की इच्छा करने वाले मनुष्य इस व्रत को अवश्य करें।
जो कमलनयन भगवान का कमल से पूजन करते हैं, वे अवश्य भगवान के समीप जाते हैं। जिसने भाद्रपद शुक्ल एकादशी को व्रत और पूजन किया, उसने ब्रह्मा, विष्णु सहित तीनों लोकों का पूजन किया। अत: हरिवासर अर्थात एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। इस दिन भगवान करवट लेते हैं, इसलिए इसको परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं।

-: 🙏🏻परिवर्तनी एकादशी व्रत कथा🙏🏻:-

      *त्रेतायुग में बलि नामक एक दैत्य था। वह भगवान विष्णु का परम भक्त था। विविध प्रकार के वेद सूक्तों और याचनाओं से प्रतिदिन भगवान का पूजन किया करता था। नित्य विधि पूर्वक यज्ञ आयोजन करता और ब्राह्मणों को भोजन कराता था। वह जितना धार्मिक था उतना ही शूरवीर भी।*
      *एक बार उसने इंद्रलोक पर अधिकार स्थापित कर लिया। इस कारण सभी देवता एकत्र होकर सोच-विचारकर भगवान विष्णु के पास गए। देवगुरु बृहस्पति सहित इंद्रा देवता प्रभु के निकट जाकर हाथ जोड़कर वेद मंत्रों द्वारा भगवान की स्तुति करने लगे।* 
      *तब भगवान विष्णु ने उनकी विनय सुनी और संकट टालने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए उन्होंने वामन रूप धारण करके अपना पांचवां अवतार लिया और राजा बलि से सब कुछ दान स्वरूप ले लिया।*
      *भगवान वामन का रूप धारण करके राजा बलि द्वारा आयोजित किए गए यज्ञ में पहुँचे और दान में तीन पग भूमि माँगी। इस पर राजा ने वामन का उपहास करते हुए कहा कि इतने छोटे से हो, तीन पग भूमि में क्या पाओगे। लेकिन वामन अपनी बात से अडिग रहे।*
     *इस पर राजा ने तीन पग भूमि देना स्वीकार किया और दो पग में धरती और आकाश माप लिए। इस पर वामन ने तीसरे पग के लिए पूछा कि राजन अब तीसरा पग कहाँ रखूँ, इस पर राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। क्योंकि वह पहचान गए थे कि वामन कोई और नहीं स्वयं भगवान विष्णु हैं।*
      *तब बलि ने अपना सिर झुका लिया और वामन भगवान् ने अपना पैर उसके मस्तक पर रख दिया जिससे वह भक्त पाताल को चला गया। फिर उसकी विनती और नम्रता को देखकर वामन भगवान् ने कहा कि हे बलि ! मैं सदैव तुम्हारे निकट ही रहूँगा।*
     *विरोचन पुत्र बलि से कहने पर भाद्रपद शुक्ल एकादशी के दिन बलि के आश्रम पर वामन भगवान् की मूर्ति स्थापित हुई।*
      *इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार मास के निंद्रा काल में करवट बदलते है, इसलिये निद्रामग्न भगवान के करवट परिवर्तन के कारण ही अनेक शास्त्राें में इस एकादशी काे परिवर्तिनी एवं पार्शव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।*

                            *-: विधि/फल :-*

      *इस व्रत काे करने के लिए पहले दिन हाथ में जल का पात्र भरकर व्रत का सच्चे मन से संकल्प करना हाेता है। प्रातः सूर्य निकलने से पूर्व उठकर स्नानादि क्रियाओं से निवृत हाेकर भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने का विधान है। धूप, दीप, नेवैद्य, पुष्प मिष्ठान एवं फलाें से विष्णु भगवान का पूजन करने के पश्चात अपना अधिक समय हरिनाम संकीर्तन एवं प्रभु भक्ति में बिताना चाहिए।* 
     *कमलनयन भगवान का कमल पुष्पाें से पूजन करे, भगवान का जागरण करें। मंदिर में जाकर दीपदान करने से भगवान अति प्रसन्न हाे जाते हैं और अपने भक्ताें पर अत्यधिक कृपा करते हैं।* 
      *भगवान काे एकादशी अति प्रिय है परन्तु एकादशी तिथि काे किए गए व्रत एवं हरिनाम संकीर्तन से प्रभु बहुत जल्दी और अधिक प्रसन्न हाेकर अपने भक्ताें पर कृपा करते हैं। इस मास में भगवान वामन जी का अवतार हुआ था इसी कारण व्रत में भगवान विष्णु के इस रूप की पूजा करने से भक्त काे तीनाें लाेकाें की पूजा करने के समान फल मिलता है।*
      *यह एकादशी भक्त काे वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य फलदायिनी हाेती है। मनुष्य के सभी पापाें का नाश करने वाली इस एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य की सभी मनाेकामनाएं पूर्ण हाेती हैं तथा अंत में उसे प्रभु के परमपद की प्राप्ति हाेती है। विधिपूर्वक व्रत करने वालाें का चंद्रमा के समान यश संसार में फैलता है।

🙏🏻🌹ll ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ll🌹🙏🏻

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
आप भी अपना जन्म विवरण भेजकर नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान से अपना वर्तमान, भूतकाल और भविष्य विस्तृत जानकारी ग्रह दोष और निवारण जान सकते है। कुण्डली बेचना हमारा व्यवसाय नही है आप से प्राप्त दक्षिणा पूर्ण रूप से विकलांग ऑपरेशन के सहयतार्थ नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में प्रेषित की जाती है।
दक्षिणा 501₹
Paytm no9416770784
Bank account no 06732010001150
IFSC Code PUNB 0067310
Punjab National Bank Palwal
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️