कोटा पाब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बायला में सुनीं जनसमस्याएं

Share this post

  *कार्तिकेय तोमर*
  *देवभूमि न्यूज 24*

शिलाई, 22 सितंबर उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को अपने शिलाई प्रवास के दौरान कफोटा उपमंडल के कोटा पाब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इससे पूर्व मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बायला में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।