राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मंडी। छोटी काशी मंडी शहर में श्री पंचवक्त्र-सिद्ध महादेवन के समीप स्थित पौराणिक श्री सिद्ध भद्रा माता जी एवं श्री सिद्ध गणेश मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता के अनुसार भगवान श्री सिद्ध गणेश जी की स्थापना रियासतकालीन राजा सिद्धसेन ने अपने शासनकाल वर्ष 1727 से 1770 के दौरान करवाई थी।
वर्तमान में इस पौराणिक धार्मिक स्थल के श्री सिद्ध गणेश परिसर के विस्तारीकरण की जोरदार मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर का उचित विकास एवं विस्तार होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा इस ऐतिहासिक स्थल को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से श्री सिद्ध गणेश परिसर के विस्तारीकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस प्राचीन धरोहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक व्यापक स्तर पर स्थापित किया जा सके।








