सिरमौर क्राइम डायरीपुरुवाला में 9.43 ग्राम चिट्टा और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
सिरमौर : पुलिस की एसआईयू नाहन टीम ने पुरुवाला में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 9.43 ग्राम चिट्टा/स्मैक और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शाहरुख खान निवासी पुरुवाला कांशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ माजरा थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पच्छाद में ढाबे से आठ बोतल देशी शराब बरामद
पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शरगांव में एक चाय के ढाबे से आठ बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब कुलदीप उर्फ बबलू निवासी शरगांव के ढाबे से बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।