रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
नई दिल्ली बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है।
कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। परिवार और करीबी लोगों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।