मेन गेट पर गणेश जी की तस्वीर शुभ, लेकिन इन देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने से क्यों बचना चाहिए?

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

⭕घर की सजावट में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. लोग अपनी आस्था के अनुसार पूजा घर के अलावा घर के अलग-अलग हिस्सों में भी भगवान की तस्वीर या प्रतिमा लगाते हैं.

हालांकि, वास्तु मान्यताओं में भगवान की तस्वीर लगाने के लिए जगह का भी विशेष महत्व बताया गया है. घर का मुख्य द्वार ऐसी ही जगह है, जहां तस्वीर या प्रतिमा लगाते समय उसके स्वरूप और दिशा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की तस्वीर या प्रतिमा लगाना शुभ हो सकता है. वहीं कुछ देवी- देवताओं के उग्र या रौद्र स्वरूप को मेन गेट पर लगाने से बचने की बात कही जाती है.

⚜️मेन गेट पर गणेश जी की तस्वीर क्यों मानी जाती है शुभ?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है. किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. इसी वजह से मुख्य द्वार पर भी गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाने को लेकर विशेष धार्मिक मान्यता देखने को मिलती है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहने की मान्यता है.

⚜️भगवान शिव के रौद्र स्वरूप की तस्वीर लगाने से क्यों बचें?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
भगवान शिव के शांत और सौम्य स्वरूप की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तु मान्यताओं में उनके रौद्र स्वरूप को अलग तरह से देखा जाता है. मुख्य द्वार पर भगवान शिव के रौद्र स्वरूप, जैसे बहुत ज्यादा उग्र भाव वाली तस्वीर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके पीछे मान्यता यह है कि घर के प्रवेश स्थान पर देवी-देवताओं के शांत और प्रसन्न स्वरूप अधिक सही माने जाते हैं.

⚜️शनिदेव की तस्वीर मेन गेट पर क्यों नहीं लगाते?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. हिंदू धर्म में शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन मुख्य द्वार पर उनकी तस्वीर लगाने को लेकर कई वास्तु मान्यताओं में सावधानी बरतने की बात कही जाती है. मान्यता के अनुसार शनिदेव की तस्वीर या प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बचना चाहिए. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि शनिदेव की पूजा या उनकी तस्वीर घर में रखना अशुभ है. उन्हें मान्यताओं के अनुसार, उनकी तस्वीर घर के मेनगेट पर नहीं लगायी जाती है.

⚜️मां काली की तस्वीर लगाने से भी क्यों बचते हैं?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
मां काली शक्ति और देवी के उग्र स्वरूप से जुड़ी हुई हैं. उनकी पूजा विशेष रूप से शक्ति उपासना में महत्वपूर्ण मानी जाती है. लेकिन वास्तु की कुछ मान्यताओं में मां काली के उग्र स्वरूप की तस्वीर को घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. इसका कारण भी तस्वीर के स्वरूप से जुड़ा हुआ है. कुल मिलाकर, किसी भी देवी -देवताओं के उग्र स्वरूप वाली तस्वीरों को घर के मेनगेट पर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि उनके उग्र स्वरूप के लिए पूजा स्थान को अधिक सही माना गया है.

🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐