माता शतरुपा के सम्मान में मैल में सजा शायरी मेलारात्रि कार्यक्रम में डाबे राम कुल्लवी ने बांधा समां, पंचायत प्रधान ने 51 हजार रुपये किए भेंट

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

कुल्लू : जिला कुल्लू के मैल में माता शतरुपा के सम्मान में शायरी मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता शतरुपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।मेले के तहत आयोजित रात्रि कार्यक्रम में लोक कलाकार डाबे राम कुल्लवी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके कार्यक्रम का लोगों ने खूब आनंद लिया और देर रात तक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गाड़ापार के प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिलता है।मेले के दौरान क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।