देवभूमि न्यूज 24
भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बच्चों को साहित्य और रचनात्मकता से जोड़ने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे गैयटी थिएटर, शिमला में एक समय की बात हैं कहानी वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला के लगभग 40 विद्यार्थी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार अनुराग पराशर बच्चों को अपनी दो कहानियाँ सुनाएंगे तथा विद्यालय के दो विद्यार्थी भी कहानी वाचन करेंगे।
कहानी वाचन के माध्यम से बच्चों में कल्पना शक्ति, रचनात्मक सोच, भाषा एवं शब्द-भंडार, सुनने-समझने की क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति विकसित होगी। मंच पर कहानी सुनाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, झिझक कम होगी और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने का साहस पैदा होगा। साथ ही बच्चों में पढ़ने, लिखने और स्वयं कहानी रचने की रुचि विकसित होगी तथा वे मानवीय संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों को कहानियों के माध्यम से सहज रूप से समझ सकेंगे।
यह पहल बच्चों को साहित्यकारों से सीधे जुड़ने और साहित्य को अनुभव के रूप में समझने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम को प्रति माह के अंतिम सप्ताह में बैग-फ्री डे के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की सहभागिता से आयोजित की जाएगी








