विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के पिता जीतराम शर्मा के निधन पर सिरमौर कल्याण मंच ने जताया शोक

Share this post

यशपाल कपूर,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

सोलन सिरमौर कल्याण मंच ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव (आईएएस) यशपाल शर्मा और डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. डीपी शर्मा के पिता जीतराम शर्मा (87) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंच ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के नाया-पंजोड़ गांव निवासी एवं हलांहा पंचायत के पूर्व प्रधान जीतराम शर्मा का रविवार मध्यरात्रि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम अचानक अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान रात करीब 12:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सोमवार को नाया-पंजोड़ गांव के श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र और परिवार में शोक की लहर है।

सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप ममगाईं, वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट गगन चौहान, डॉ. एसएस परमार, महासचिव यशपाल कपूर और कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर सहित मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जीतराम शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया। मंच के सदस्यों ने कहा कि जीतराम शर्मा का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंच के मियां प्रेम सिंह, कंवर वीरेंद्र सिंह, बलदेव चौहान, केआर कश्यप, रमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, जीसी शर्मा, प्रदीप चौहान, अजय शर्मा, पदम पुंडीर, अशोक चौहान, जोगिंद्र चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, डॉ. लोकेश ममगाईं, पीडी भारद्वाज, मनोज पुंडीर, वरुण चौहान, नवीन निश्चल, अजय कंवर, जोगिंद्र हाब्बी, एसपी शर्मा, महेंद्र गौतम, दर्शन सिंह पुंडीर, हरिंद्र ठाकुर, एसआर वर्मा, टीआर राणा, राजेंद्र गुरंग, अमरीश शर्मा, शिव प्रसाद, अशोक शर्मा, राजेंद्र सिंह, विपुल कश्यप, आरएस ठाकुर, सुखदर्शन ठाकुर, जयचंद शर्मा, जयचंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया।