गणपति बप्पा की आरती कर लिया आशीर्वाद, नवयुवक कमेटी के आयोजन की सराहना
*देवभूमि न्यूज 24*
नवयुवक कमेटी द्वारा आयोजित भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, यथार्थ के सारथी जूही त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विधिवत आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जूही त्यागी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नवयुवक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
उन्होंने नवयुवक कमेटी के संस्थापक श्री नितिन भारद्वाज एवं समस्त कमेटी सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री प्रथम चौहान, महामंत्री श्री सतीश ठेकेदार, श्री भूपेंद्र ठाकुर, श्री सचिन ठेकेदार, श्री अमर, श्री रोहन, श्री वासु, श्री राहुल, श्री क्रिश, श्री ऋषि, श्री अक्कू, श्री देव, श्री आदित्य, श्री प्रिंस कुमार, श्री आशीष कुमार सहित महिला सदस्य अलका देवी, कल्याणी सिंह, नेहा, संतोष देवी एवं कविता चौहान तथा नवयुवक कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जूही त्यागी ने सभी आयोजकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
गणपति बप्पा मोरया!








