शांघड़ सड़क की टायरिंग का कार्य आशापुरी कंपनी को, ग्रामीणों ने जताया आभार

Share this post

पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत बजट का प्रावधान होने से सड़क निर्माण की जगी उम्मीद
देवभूमि न्यूज 24
कुल्लू : जिला कुल्लू के शांघड़ क्षेत्र में सड़क की टायरिंग का कार्य आशापुरी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कंपनी से गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने की उम्मीद जताई है।

शांघड़वासियों ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आशापुरी कंपनी सड़क का कार्य उसी गुणवत्ता के साथ पूरा करेगी, जिस तरह वह अब तक कार्य करती आई है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत बजट का प्रावधान करने के लिए संबंधित विभाग और सरकार का आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब टायरिंग का कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भी सड़क निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

शांघड़वासियों ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।