संजीता भट्टाचार्य और राग सेठी ने रिलीज किया पहला कोलैब सिंगल ‘फिर से’, अपकमिंग EP ‘डियर डायरी’ का पहला गाना

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई : दो बेहतरीन इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन अब नए नवेले कपल के तौर पर साथ आए हैं! ग्रैमी-नॉमिनेटेड सिंगर और एक्टर संजीता भट्टाचार्य और कंपोजर-प्रोड्यूसर राग सेठी ने अपने अपकमिंग EP ‘डियर डायरी’ से पहला सिंगल ‘फिर से’ रिलीज किया है।

‘फिर से’ एक एकॉस्टिक पॉप/फोक बैलेड है जो दो लोगों की दोबारा जुड़ने की कहानी कहता है। यह गाना संजीता और राग की अपनी पर्सनल लाइफ से इंस्पायर्ड है – दोनों 2019 में मिले, फिर सालों तक संपर्क टूट गया और फिर से मिले तो दोस्ती प्यार में बदल गई।

गाने के लिरिक्स अभिन जोशी और संजीता ने लिखे हैं, जबकि कंपोजिशन संजीता और राग का है। प्रोडक्शन, अरेंजमेंट और गिटार राग सेठी का है।

गाने के बनने पर संजीता ने कहा, “इसकी शुरुआत राग के फोन पर रिकॉर्ड किए एक छोटे से गिटार ट्यून से हुई थी। मैंने उसी पर लिखना शुरू किया और सबसे पहले हमारे बारे में ही ख्याल आया। हम चाहते थे कि प्रोडक्शन ऑर्गेनिक लगे, इसलिए सब कुछ रिकॉर्ड किया गया है।”

राग सेठी ने कहा, “संजीता के साथ काम करने में जो सबसे खास है वो है हमारा क्रिएटिव ट्रस्ट। मैं उन्हें पत्नी के तौर पर जानने से बहुत पहले एक म्यूजिशियन और दोस्त के तौर पर जानता था। वह बहुत ही इंस्टिंक्टिव और निडर आर्टिस्ट हैं।”

‘फिर से’ उनके 4 गानों वाले EP ‘डियर डायरी’ का पहला ट्रैक है। यह EP हिंदी, इंग्लिश, बंगाली और स्पैनिश में होगा और प्यार के अलग-अलग पहलुओं को एक्सप्लोर करेगा।

संजीता और राग जल्द ही अपना ‘डियर डायरी’ EP और Dear Diary India Tour 2026-27 अनाउंस करेंगे।

गाना सुनें: https://youtu.be/_O_FFl-goIc