कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई/गाताधार हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की गाताधार शाखा की ओर से ग्राम पंचायत गाताधार में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गाताधार के प्रधान जयपाल शर्मा ने की। इसमें पंचायत के लोगों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान बैंक के कनिष्ठ लिपिक निखिल ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया।
इसके अलावा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, पेंशन योजना तथा ब्याज सहायता योजना की जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में भी उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जयपाल शर्मा, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








