सिरमौर में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

नाहन भाजपा सिरमौर जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माह के अंतिम रविवार को देशवासियों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करते हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना।
रावत ने बताया कि बूथ नंबर 48 सांगना में भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने तथा डिजिटल जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और देशवासियों से इन प्रयासों में सहयोग का आह्वान किया।
प्रताप सिंह रावत ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करते हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपने-अपने बूथों पर नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने का आग्रह किया।