राजबन के पास दड़ा-सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 530 रुपये नकद बरामद

Share this post

रघुवीर राणा,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

पांवटा साहिब पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने राजबन के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान शुभम पुत्र रमेश चंद निवासी गांव धर्मकोट, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दड़ा-सट्टा की पर्चियों सहित 530 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।