पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर 3.350 किलो हेरोइन और छह पिस्टल समेत गिरफ्तार, पाक कनेक्शन की जांच

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर को कथित तौर पर नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, छह पिस्टल, चार मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए गए हैं।आरोपी की पहचान 56 वर्षीय बलदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी आई-20 कार और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा कथित अवैध गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की अवधि और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।फिरोजपुर के एसएसपी के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।