कफ़ोटा सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के तरुण ठाकुर का राज्यस्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन और बॉलीबॉल के लिए चयन

Share this post

ब्यूरो देवभूमि न्यूज 24 कफ़ोटा

शिलाई : जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिवपुर में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल कफोटा के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं कफोटा खंड का नाम रोशन किया।

इसी प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के होनहार विद्यार्थी तरुण ठाकुर का चयन राज्यस्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विशेष बात यह है कि तरुण ठाकुर का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए दूसरी बार चयन हुआ है। उनके चयन से विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे कफोटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि तरुण ठाकुर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल कफोटा के चारों खिलाड़ियों तरुण ठाकुर सक्षम ठाकुर निशांत चौहान दक्ष ठाकुर ने वॉलीबॉल, कबड्डी तथा खो-खो जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कफोटा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का यह सिलसिला पहले भी जारी रहा है। इससे पूर्व इसी विद्यालय की पासआउट छात्रा निकिता शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं विद्यालय की छात्रा हंसिका चौहान ने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस विद्यालय से कई विद्यार्थियों का चयन विभिन्न खेल छात्रवास मटियाना बिलासपुर आदि विभिन्न हॉस्टल में चयन हुआ हैं

तरुण ठाकुर के राज्यस्तरीय चयन पर सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल कफोटा की प्रधानाचार्या श्रीमती बीना चौहान, स्कूल प्रबंधक श्री सुरजन कपूर (सेवानिवृत्त अध्यापक), मुकुल पुंडीर (डीपी) तपेंद्र कपूर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दीपचंद धीमान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा। तरुण ठाकुर के चयन से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिली है।