देवभूमि न्यूज 24
शिलाई: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिलाई पुलिस ने 74.82 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को शिलाई पुलिस टीम गश्त के दौरान टिक्कर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजीव निवासी गांव डाहर, डाकघर जरवा, तहसील शिलाई, शिलाई बाजार स्थित रेन शेल्टर में खड़ा है और कथित तौर पर चरस बेचने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से कुल 74.82 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।संगड़ाह बाजार में रास्ता अवरुद्ध करने पर मामला दर्जसंगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने रास्ते में बजरी का ढेर लगाकर आवागमन बाधित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को गश्त के दौरान टीम संगड़ाह बाजार पहुंची। इस दौरान बाजार से ऊपर जाने वाले रास्ते पर बजरी का ढेर पड़ा मिला, जिससे सड़क का काफी हिस्सा घिर गया था और आवागमन आंशिक रूप से बाधित हो रहा था।पूछताछ के दौरान बजरी विजेन्द्र भारद्वाज निवासी गांव टिक्करी, डाकघर व तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर की पाई गई। पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।








