उर्वशी रौतेला की टीम ने लिया कानूनी एक्शन: AI के जरिए बिना इजाजत नाम-इमेज इस्तेमाल करने पर ₹7,000 करोड़ के हर्जाने का दावा

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24,मुंबई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के खिलाफ कड़ा बयान जारी किया है। टीम का आरोप है कि कंपनी ने बिना इजाजत उर्वशी का नाम, फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया है।

टीम उर्वशी के मुताबिक, कंपनी ने उर्वशी के नाम और कंटेंट का इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू वाला बिजनेस खड़ा किया है, वो भी बिना किसी परमिशन के। अब टीम इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और ₹7,000 करोड़ के हर्जाने का आकलन किया जा रहा है।

एक्ट्रेस की टीम ने अपने बयान में साफ कहा है कि AI कंपनी बनाना और सक्सेसफुल बिजनेस बनाना किसी को भी किसी की पहचान या इमेज का कमर्शियल इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता।

टीम ने बयान में कहा, “हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें लॉस एंजिल्स बेस्ड कंपनी के खिलाफ ₹7,000 करोड़ के हर्जाने का आकलन किया जा रहा है। इस कंपनी ने बिना इजाजत उर्वशी के नाम, फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू जनरेट की है।”

कंपनी को सीधा मैसेज देते हुए टीम ने कहा:

“अपनी AI कंपनी बनाओ। अपना ब्रांड बनाओ। लेकिन बिना इजाजत उर्वशी का नाम अपने बिजनेस से दूर रखो।”

टीम उर्वशी रौतेला

टीम ने साफ किया है कि उर्वशी रौतेला के नाम, इमेज और पहचान की सुरक्षा के लिए वह यह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और मामला अब कानूनी प्रक्रिया में है।